मोतिहारी, मार्च 18 -- मोतिहारी, हिप्र.। सिहोरवा गांव में हालिया मुठभेड़ के साथ ही पिछले तीन वर्षों में यह चौथी बड़ी पुलिस कार्रवाई दर्ज की गई है। इससे पहले 8 मई 2023 को चकिया-मधुबन रोड स्थित बारागोविंद गांव के पास बड़ी वारदात की योजना बना रहे बदमाशों ने पुलिस गश्ती दल पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में चार बदमाश घायल हुए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में ये सभी उसी वर्ष चकिया के बैंक लूटकांड में भी संलिप्त पाए गए। इसके बाद 25 जून 2023 को घोड़ासहन के पुरनहिया में पुलिस और नेपाली डकैतों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो डकैत मारे गए और पांच गिरफ्तार हुए। इस दौरान तीन पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। पुलिस ने मौके से हथियार, जिंदा बम और गैस कटर बरामद किए थे। हाल ही में 8 मार्च को छतौनी में हुई मुठभेड़ में सन्नी कुमार को गोली लगी, जो अभी जीव...