अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या। मिल्कीपुर विकासखंड के कुचेरा गांव में जल जीवन मिशन की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। करीब तीन वर्ष पूर्व शुरू हुआ पानी की टंकी का निर्माण कार्य अब तक अधूरा है, जिससे ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव में कई स्थानों पर केवल औपचारिकता के तहत पाइपलाइन में टोटियां लगाई गई हैं, जबकि कई जगहों पर पाइप तो खड़ी है लेकिन उसमें से टोटियां तक गायब है। स्थानीय निवासी शैलेंद्र कुमार शर्मा, अभिषेक शर्मा, वासुदेव यादव, राजाराम, रामनाथ चौहान और राजेंद्र मिश्रा ने कार्यदायी संस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लापरवाही के चलते आज तक हम लोगों के घर तक पानी नहीं पहुंचा। पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया, लेकिन सड़कों कि भी अभीतक मरम्मत नहीं कराई गई। कहीं-कहीं केवल मिट्टी डालकर खाना...