3 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने सौतेले पिता को दबोचा, उसने बताई हैरान करने वाली वजह
फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद में अपने नाना-नानी के घर में हुई 3 साल के बच्चे की नृशंस हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है और वारदात के सिलसिले में मृतक के सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बेहद क्रूरता के साथ चाकू से गला काटकर मासूम की हत्या कर दी थी। मृतक का नाम आदित्य था और उसका शव रविवार की सुबह उसकी नानी के घर से बरामद हुआ था। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी सौतेले पिता ने बताया कि उसकी पत्नी अपने बेटे से मिलने के लिए बार-बार अपनी मां के घर चली आती थी, और यह बात उसे जरा भी पसंद नहीं थी, इसी वजह से उसने बच्चे की जान ले ली। आरोपी की पहचान सुशांत (23) के रूप में सामने आई है, जिसने करीब सालभर पहले बच्चे की मां सुधा से शादी की थी। सुधा की पहली शादी के छह महीने के अंदर ही उसके पति की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी, लेकिन इससे पहले ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.