हमीरपुर, नवम्बर 2 -- हमीरपुर के मुस्करा में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी का सोमवार सुबह पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए ले जाने के दौरान आरोपी ने छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में लगी। घायल आरोपी को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान हीरालाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार एक नवंबर की है। मुस्करा कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली तीन साल की बच्ची दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम करीब सात बजे बच्ची का शव घर से कुछ दूर खेतों में पड़ा मिला। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर बच्ची को ...