रांची, जुलाई 1 -- रांची के तुपुदाना में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के ओपी क्षेत्र में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हालांकि तुपुदाना ओपी की पुलिस ने रेप करने वाले नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने उसे मंगलवार को रिमांड होम भेज दिया है। जानकारी के अनुसार तुपुदाना क्षेत्र में तीन साल की नाबालिग बच्ची अपने माता-पिता समेत परिवार के सदस्यों के साथ रहती थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग लड़का एक सप्ताह से नाबालिग बच्ची को बहला-फुसला कर अपने घर ले जाता था। वहां पर नाबालिग बच्ची के साथ आरोपी रेप किया करता था। हालांकि बच्ची ने कई बार विरोध भी किया, लेकिन आरोपी उसे डराता-धमकाता था। इस वजह से बच्ची ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में नहीं बताया।चामची से बताई पूरी कहानी बच्ची शनिवार की रात अपनी चाची ...