नई दिल्ली, मार्च 9 -- सब्जियां खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और हर कोई यही कहता है कि हरी सब्जियां खूब खाओ। कई सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें हम बिना पकाए ही कई बार ऐसे ही खा लेते हैं- जैसे मटर, टमाटर, गोभी, पत्तागोभी। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें बिना पकाए खाना आपकी सेहत के लिए काल बन सकता है। आप बीमार हो सकते हैं और शरीर में इंफेक्शन भी फैल सकता है। दिल्ली फोर्टिस के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में 3 ऐसी सब्जियों के बारे में बताया है, जिन्हें भूलकर भी कच्चा खाने की गलती न करें। उनका कहना है अगर आप इन सब्जियों को कच्चा खाते हैं, तो डॉक्टर के पास पहुंच सकते हो। चलिए आपको बताते हैं आखिर ये सब्जियां कौन सी हैं?किन सब्जियों को कच्चा खाने से बचें?1- पालक डॉक्टर शुभम का कहना है कि न...