सीतामढ़ी, मई 16 -- शिवहर। मासिक अपराध समीक्षा बैठक शुक्रवार को एसपी शुभांक मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय कक्ष में हुई। जिसमें थानाबार अपराधिक कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में एसपी ने तीन साल से अधिक समय से लंबित पड़े पुराने मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर पुराने मामलों का निष्पादन करें। इसके अलावा जिले में गृहभेदन की बढ़ती घटनाओं पर रोक को लेकर विशेष कार्रवाई करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया।

गृहभेदन की बढ़ती घटनाएं उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ थाना क्षेत्र में गृहभेदन की घटनाएं बढ़ी हैं। इस पर रोक के लिए रात में विशेष गस्ती अभियान चलाई जाए‌। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए रात्रि गश्ती पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा एसपी ने हाल क...