नई दिल्ली, अगस्त 3 -- यूपी के महराजगंज जिले में सिसवा के मीराबाई नगर स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबकर तीन किशोरों की मौत पर लोगों में आक्रोश बना हुआ है। सोमवार की सुबह लोगों ने नगरपालिका के जिम्मेदारों के खिलाफ भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार को रोक दिया। शवों को दरवाजे पर रखने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोग कार्यदायाी संस्था के साथ नगर पालिका के ईओ, जेई और चेयरमैन पर भी मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के समझाने और कार्रवाई का भरोसा देने के बाद भारी सुरक्षा के बीच तीनों किशोरों का अंतिम संस्कार हुआ। एहतियात के तौर पर कई थानों की पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई थी। नगर पालिका परिषद सिसवा के मीराबाई नगर स्थित करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबकर रविवार...