नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- एक समय पेनी स्टॉक रहे अवंती फीड्स ने लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों को मालामाल कर दिया है। अवंती फीड्स के शेयरों ने 15 साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने 15 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। अवंती फीड्स के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 15 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1481.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। अवंती फीड्स ने अपने शेयरधारकों को एक बार बोनस शेयर का तोहफा भी दिया है। साथ ही, 2 बार अपने शेयरों का बंटवारा भी किया है। अवंती फीड्स, झींगों के खाने और प्रोसेस्ड झींगों का निर्यात करती है। 1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 5 करोड़ रुपये से ज्यादाअवंती फीड्स (Avanti Feeds) के शेयर 8 अप्रैल ...