नई दिल्ली, फरवरी 16 -- आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में रविवार (15 फरवरी) को ट्रिपल-हेडर मुकाबले खेले गए, जिसमें भारत और वेस्टइंडीज ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले मैच में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 133 रन बनाए थे। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने नेपाल के लिए सर्वाधिक 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वेस्टइंडीज के गेंदबाज जेसन होल्डर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 4 विकेट झटके। कप्तान शाई होप के नाबाद 61 और शिम्रोन हेटमायर के नाबाद 46 रनों की मदद से वेस्टइंडीज ने लक्ष्य को मात्र 15.2 ओवर में हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में अमेरिका (USA) ने नामीबिया को 31 रनों से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ...