नई दिल्ली, जुलाई 11 -- भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी मैच से ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की वापसी हुई है, जिन्हें पहले मैच के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। भारत ने साउथैम्पटन में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल में लगातार सातवीं बार टॉस जीती है। इस मैच में भारत ने दो बदलाव किए हैं। स्टार ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका मिला है। भारतीय टीम इस सीरीज में 0-3 से पीछे चल रही है। यह भी पढ़ें- इंग्लैंड में ट्रैफिक जाम में फंस गई थी टीम इंडिया की बस, टॉस में हुई देरीपांचवें मैच में भारत ने किए बदलाव भारतीय टीम ने पांचवें और आखिरी मैच में दो बदलाव किए हैं। ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को वॉशिंगटन सुंदर की जगह शामिल कि...