हिन्दुस्तान संवाद, मई 18 -- प्रयागराज के नैनी के मड़ौका इलाके में रविवार शाम रुपये के लेनदेन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर अजहरुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहले से प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में मौजूद हत्यारों ने बकायदा सीसीटीवी कैमरे को बंद कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटना के कुछ देर बाद एक हत्यारोपी के अतरसुइया थाने में पहुंचकर सरेंडर करने की बात भी कही जा रही है, हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। नैनी के महेवा पूरब पट्टी इलाके में रहने वाला 38 वर्षीय अजहरुद्दीन पुत्र बदरुद्दीन दो बहन और दो भाइयों में छोटा था।प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या अजहरुद्दीन क्षेत्र की ही रहने वाल...