3 माह से उधार में चल रहा एमडीएम,रसोइया को 3 माह से नहीं मिला मानदेय
घाटशिला, जून 20 -- गालूडीह। सरकारी विद्यालयों में 3 माह से कुकिंग कोस्ट नहीं आने से विद्यालयों में एमडीएम उधार में चल रहा है। विभाग के द्बारा चावल हर विद्यालयों को समय पर आवंटन हो जाता है इसके साथ ही साथ अंडा का पैसा भी मिल रहा है लेकिन कुकिंग कोस्ट नहीं मिलने से मसाला,तेल,दाल,नमक और ईंधन सभी शिक्षक उधार में चला रहे हैं। इसके साथ ही साथ एमडीएम बनाने वाली रसोईया को भी 3 माह से मानदेय नहीं मिला है।बता दें कि सरकार के द्बारा केजी से 5 वीं तक के बच्चों के लिए 6.78 रुपए देती है वहीं 6 से 8 वीं कक्षा के बच्चों के लिए 10.17 रुपए खर्च होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.