नई दिल्ली, मार्च 1 -- Chandra Grahan ka sutak kab lagega: 3 मार्च को खग्रास चंद्रग्रहण का पूर्णकाल 3 घंटा 27 मिनट तक रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व यानी सुबह 6.20 बजे प्रारम्भ हो जाता है। इस दृष्टि से सूतक काल सुबह छह बजकर 20 मिनट से ही सूतक काल के नियमों को माना जाएगा। ग्रहण के स्पर्श, मध्य एवं मोक्ष के समय स्नान करने का धार्मिक मान्यता है। सूतक काल के आरंभ होने के पूर्व मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं। सूतक काल के दौरान सभी मंगलकारी कार्य वर्जित हो जाते हैं और मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे।सूतक काल में क्या ना करें सूतक काल लगने से पहले ही खाने में कुश या तुलसी के पत्ते डाल दें। सूतक लगने के दौरान खाने की गीली चीजों में तुलसी के पत्तों को डाल दें, सूखे में कोई चीज ना डालें। सूतक काल में भोजन बनाना और खाना वर...