चक्रधरपुर, फरवरी 27 -- चक्रधरपुर। होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटा से बक्सर के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08183 टाटा बक्सर होली स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक (मंगलवार) को टाटानगर से 17.10 बजे खुलेगी। यह ट्रेन चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, क्यूल, पटना, दानापुर, आरा आदि स्टेशनों में रुकती हुई तीसरे दिन यानि बुधवार 08.15 बजे बक्सर पहुंचेगी। यह ट्रेन इस बीच कुल 5 फेरे लगाएगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 08184 बक्सर टाटानगर होली स्पेशल ट्रेन बक्सर से 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को बक्सर से 12.00 बजे खुलेगी और यह ट्रेन इन्ही स्टेशनों में रुकती हुई दूसरे दिन यानि गुरुवार को 04.30 बजे टाटा नगर पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन कुल 5 फेरे लग...