आजमगढ़, मार्च 25 -- यूपी के आजमगढ़ में एसपी ने एक महंत की गाड़ी से फोक लाइट और हूटर उतरवा दिए। चेकिंग के दौरान गाड़ी में अवैध रूप से लगे हूटर को हटवाया गया। एसपी के भड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते दिख रहे हैं 3 महीने से गदर काटे हो। यूपी पुलिस के भगवा गाड़ी पर इस एक्शन की वीडियो वायरल हो गई। ट्रैफिक एसपी ने महंत की जमकर फटकार भी लगाई। हालांकि आपका अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार आजमगढ़ में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर एसपी ट्रैफिक विवेक त्रिपाठी ने महंत रामचंद्र गिरी को फटकार लगाई। इस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि एसपी महंत को फटकार लगाते हुए कह रहे हैं कि 3 महीने से शहर भर में गाड़ी घूम रही है। पूरे शहर में गदर काटे हुए...