नई दिल्ली, मार्च 12 -- भारत में बड़ी और प्रीमियम SUVs के सेगमेंट में हलचल मच सकती है। दरअसल, MG मोटर (MG Motor) अपनी लोकप्रिय SUV MG ग्लोस्टर (MG Gloster) को धीरे-धीरे बंद करने की तैयारी में दिखाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इसकी जगह नई एमजी मजेस्टर (MG Majestor) को लॉन्च करने वाली है, जो उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी लेकिन इसमें नया डिजाइन और ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बनी ये कार, फरवरी में फिर बनी नंबर-13 महीने से नहीं हुई एक भी डिस्पैच ऑटो डेटा प्लेटफॉर्म ऑटोपंडितजी (Autopunditz) के आंकड़ों के अनुसार, MG ग्लोस्टर (MG Gloster) की फैक्ट्री से पिछले 3 महीनों से एक भी यूनिट डिस्पैच नहीं हुई है। ऑटो इंडस्ट्री में ऐसा बहुत कम देख...