नई दिल्ली, मई 2 -- केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब बैंक के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने 1 मई से बैंक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया है। बढ़ी हुई DA दरें मई-जुलाई 2026 के लिए लागू होंगी। बता दें कि यह घोषणा केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए DA के ऐलान के बाद की गई है। केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2% की बढ़ोतरी करके इसे 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। बहरहाल, आइए बैंक कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी की डिटेल जान लेते हैं।कितनी हुई बढ़ोतरी? नए बदलाव के मुताबिक DA को 25.70% पर तय किया गया है, जो पिछली तिमाही के 25% से अधिक है। यह 2026 के पहले तीन महीनों के औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित है। इसका मतलब है कि DA में 0.70% की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में बैंक कर्मचारियों को इस तिमाही मे...