काशीपुर, अप्रैल 23 -- दीप पाठक, काशीपुर। जिला विद्यार्थी प्रमुख डॉ. प्रशांत ने बताया कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से आयोजित होने वाला युवोत्सव 3 मई रविवार शाम चार बजे रामलीला मैदान में होगा। गुरुवार को कार्यक्रम के पोस्टर भी जारी किए गए। गुरुवार शाम बाजपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशीपुर नगर के तत्वावधान में डॉ. प्रशांत ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि इस युवा सम्मेलन में 15 से 40 वर्ष तक के लोगों प्रतिभाग कर सकेंगे है। कार्यक्रम में शारीरिक प्रतियोगिताओं के तहत कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बौद्धिक प्रतियोगिताओं के तहत वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला और रील वीडियो मेकिंग प्रतियोगिताएं होगी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। नगर संघ चालक अमित मित्तल ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के सात...