हजारीबाग, अप्रैल 30 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता नीट परीक्षा तीन मई को है। हजारीबाग में इसको बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए इस बार जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। नीट की परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं रहे इसके लिए गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी दंडाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा का संचालन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन हो। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय में नीट परीक्षा को लेकर पांच परीक्षा केन्द्र बने, युवा लीड परीक्षा केंद्रों के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक...