शाहजहांपुर, मई 1 -- शाहजहांपुर। जनपद में 3 मई रविवार को नीट (यूजी) परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय में नीट परीक्षा को लेकर पांच परीक्षा केन्द्र बने, युवा लीडपरीक्षा की व्यवस्था डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.