घाटशिला, मार्च 2 -- मुसाबनी। बलियागोड़ा की रहने वाली सरस्वती ग्वाला के घर मे बीती रात लगभग 10 बजे आग लग जाने के कारण पूरा सामान जल कर राख हो गया। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर समाजसेवी मोहम्मद गुलाम अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार से मिले और त्वरित मदद करते हुए परिवार को एक तिरपाल और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि मुआवजा के लिए अंचल कार्यालय में तुरंत आवेदन दें, ताकि जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके। बता दें कि पीड़ित परिवार ने एक आवेदन अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को देकर मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। इसमें कहा गया है कि पुआल का घर होने के कारण तेजी से आग फैल गई, बड़ी मुश्किल से सोए हुए लोगों ने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना में घर में रखा धान, चावल, साइकिल, खटिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.