नई दिल्ली, मार्च 7 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ, जिसमें शहर की मेधाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कानपुर के दामाद सुयश द्विवेदी को जहां 94वां स्थान मिला, वहीं शहर के बेटे गौरव ओझा को 204वीं रैंक और अनूप कुमार गुप्ता को 716वीं रैंक मिली है। शहर के दामाद और बाराबंकी के बेटे असिस्टेंट कमांडेंट सुयश द्विवेदी ने खुद को अंतिम चांस दिया और आखिर वे आईएएस बन गए। सुयश ने यह सफलता अपने पांचवें प्रयास में हासिल की है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के आए परिणाम में सुयश की 94वीं रैंक आई है। सुयश असम में स्थित रिफाइनरी में तैनात सीआईएसएफ के सुरक्षा अधिकारी हैं। नवाबगंज निवासी व वीएसएसडी कॉलेज के प्रो. राकेश शुक्ला और अलका शुक्ला की बेटी अभिप्शा शुक्ला की शादी सुयश के साथ हुई है। अभिप्शा पीपीएन कॉलेज के प्राचार्य प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.