नई दिल्ली, जून 26 -- उदाहरण हैं UPSC IFoS 2025 में ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल करने वाले करण सिंह। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से लेकर UPSC में कई बार असफल होने के बावजूद करण सिंह ने देश सेवा का अपना सपना नहीं छोड़ा। उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया और लगातार मेहनत करते रहे। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC IFoS 2025 में ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल की। चलिए जानते हैं कि कौन है करण सिंह।IIT खड़गपुर से ग्रेजुएशन बिहार के रहने वाले करण सिंह ने IIT खड़गपुर से ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके पास अच्छा करियर था, लेकिन उनका सपना लोक सेवा के माध्यम से देश की सेवा करना था। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने UPSC की राह चुनी। हालांकि UPSC की तैयारी का सफर उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। तैयारी शुरू करते ही उन्हें स्वास्थ्य सं...