बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- 3 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में किताबों का वितरण शुरू पहली से आठवी कक्षा के 95 हजार 564 बच्चों को मिलेंगी पुस्तकें शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला के सभी 448 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में किताब का वितरण शुरू हो गया है। डीईओ डॉ. तनवीर आलम ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा के सभी बच्चों को पाठय क्रम की पुस्तकें मुफ्त में दी जा रही हैं। सरकार की ओर से जिला को 95 हजार 564 बच्चों के लिए पुस्तक की मांग की गई थी। 71 हजार 667 बच्चों के लिए पुस्तक आ चुकी है। अन्य का पुरानी पुस्तक दी जाएंगी। डीईओ ने बताया कि मिले पुस्तक को जिला के सभी स्कूलों में पहुंचा दिया गया है। डीईओ ने बताया कि सभी स्कूलों के एचएम को एक सप्ताह में किताबें बांटने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.