देवघर, नवम्बर 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह समन्वयक प्रखंड संसाधन केंद्र देवघर द्वारा प्रखंड स्थित सभी कोटि के विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित प्रखंड स्तरीय पर्यावरण निर्माण कार्यक्रम में भाग लेने के संबंध में पत्र जारी किया गया है। जिसमें यह जिक्र है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समावेशी शिक्षा अंतर्गत 3 दिसंबर 2025 को प्रखंड संसाधन केंद्र देवघर में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए प्रखंड स्तरीय पर्यावरण निर्माण कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 10.30 बजे से किया गया है। इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए ड्रॉईंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता,...