नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Ola Electric Share Price: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के शेयरों में गुरुवार को अचानक तेज खरीदारी देखने को मिली। NSE पर कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 7% उछलकर Rs.39.50 के दिन के उच्च स्तर तक पहुंच गया। लगातार तीन कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी शुरू की, जिससे शेयर में तेजी आई। कारोबार के दौरान करीब 6.87 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ और इनकी कुल वैल्यू लगभग Rs.270 करोड़ रही। आइए जरा विस्तार से समझते हैं कि इस तेजी की वजह क्या है? यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट की सपाट चाल, सेंसेक्स 74800 के आसपास कर रहा संघर्षडीलर-बेस्ड नए स्टोर नेटवर्क से बढ़ी खरीदारी शेयर में खरीदारी की एक अहम वजह कंपनी के डीलर-बेस्ड नए स्टोर नेटवर्क को भी माना जा रहा है। ओला इलेक्ट्...