महेश्वर सिंह, मई 12 -- आईआईटी रुड़की से तीन दिन से लापता पीएचडी छात्र का शव रविवार रात आसफनगर झाल के पास गंगनहर से बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने खुदकुशी की आशंका जताई है। छात्र के कमरे से एक डायरी और कुछ दस्तावेज मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र की मौत का राज डायरी से पता लगेगा। छात्र की पहचान 34 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र जवाहर लाल आर्य निवासी नैनीताल के रूप में हुई है। वह पीएचडी तीसरे वर्ष का छात्र था। रविवार रात पुलिस को आसफनगर झाल के पास नहर में एक शव की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, मृतक की जेब से मिले मोबाइल और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हुई। सोमवार को परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आईआईटी प्रशासन ने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.