नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- लगातार 3 दिन लुढ़कने के बाद ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर सोमवार 21 सितंबर को NSE में 5 पर्सेंट चढ़कर 1642.75 रुपये पर बंद हुए हैं। इससे पहले, कंपनी के शेयर 16 सितंबर, 17 सितंबर और 18 सितंबर को लोअर सर्किट पर थे। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर इसी महीने 4 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 429 रुपये था। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के शेयर सोमवार को 1600 रुपये के ऊपर बंद हुए। 11 दिन में 280% उछल गए हैं ईएसडीएस सॉफ्टवेयर के शेयरईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन (ESDS Software Solution) के शेयर 4 सितंबर को NSE में अपने आईपीओ प्राइस 429 रुपये के मुकाबले 757 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग वाले दिन कंपनी के शेयर 908.40 रुप...