नई दिल्ली, अगस्त 25 -- पेनी स्टॉक सुपर टेनरी में तूफानी तेजी जारी है। कंपनी के शेयर पिछले कुछ दिन से रॉकेट सा उड़ रहे हैं। सुपर टेनरी के शेयर मंगलवार को BSE में 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 11.91 रुपये पर पहुंच गए हैं। निवेशक कंपनी के शेयरों पर टूट पड़े हैं। BSE पर मंगलवार को दोपहर 11.30 बजे 4 लाख से ज्यादा बाय ऑर्डर पेंडिंग दिखा रहे हैं। सुपर टेनरी के शेयरों ने मंगलवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई भी बनाया है। कंपनी के शेयरों में पिछले 3 दिन में 55 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। सुपर टेनरी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। 3 दिन में 55% से अधिक उछल गए सुपर टेनरी के शेयरलेदर एंड लेदर प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी सुपर टेनरी (Super Tannery) के शेयर 3 दिन में 55 पर्सेंट से ज्यादा उछले हैं। कंपनी के शेयर...