नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- One MobiKwik Systems share: फिनटेक कंपनी मोबिक्विक के शेयर को बुधवार को खरीदने की लूट सी मच गई। सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयरों में लगभग 10% की तेजी आई। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब शेयर खरीदने की होड़ सी थी। इससे पहले, मंगलवार को शेयर में 20% की बढ़त दर्ज की गई थी। तीन सेशन में यह शेयर 35% से अधिक उछला है।शेयर का परफॉर्मेंस बीएसई पर यह शेयर 242.10 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 265.90 रुपये तक जा पहुंचा। इस शेयर में एक महीने के दौरान 31%, तीन महीने में 27% और छह महीने में 51% की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, शेयर अभी भी अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर Rs.296.75 से 10% से ज्यादा नीचे हैं। मार्च 2026 में शेयर ने Rs.151.95 का 52 हफ्ते का निचला स्तर छुआ था।क्या दांव लगाना है सही? एनालिस्ट...