नई दिल्ली, जुलाई 29 -- फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी (Swiggy) के शेयरों में बुधवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। कंपनी का शेयर दिन के कारोबार में करीब 8% तक चढ़ गया, जबकि पिछले तीन कारोबारी सत्रों में इसमें लगभग 15% की तेजी आ चुकी है। इतना ही नहीं, शेयर ने पिछले महीने बने अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर 236 रुपये से करीब 23% की रिकवरी भी कर ली है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि आखिर स्विगी (Swiggy) के शेयर में अचानक यह तेजी क्यों आई? यह भी पढ़ें- अडानी के इस शेयर को बेचकर निकल रहे निवेशक, मुनाफा बढ़ने के बाद भी हड़कंप यह भी पढ़ें- आइनॉक्स विंड को NLC इंडिया से Rs.1,600 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर उछले इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी के इंस्टामार्ट (Instamart) बिजनेस में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन माना जा रहा है। हाल ही में इंस्ट...