नई दिल्ली, जुलाई 29 -- अगस्त महीने की शुरुआत कुछ राशियों की जिंदगी में राहत भरे पल ला सकती है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर वृषभ, धनु, वृश्चिक और मकर राशि वालों पर किस्मत मेहरबान होने वाली है और इसकी वजह 1 अगस्त को होने वाला शुक्र गोचर है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शुक्र ग्रह जिंदगी में प्रेम से लेकर धन-वैभव और सुख-सुविधाएं लेकर आता है। ऐसे में 1 अगस्त को होने वाला ये परिवर्तन इन राशियों के लिए खुशियों का जैकपॉट मिलने जैसा ही होगा। आज से 3 दिन बाद शुक्र मिथुन राशि से निकलकर कन्या राशि में जाएंगे। इस राशि में शुक्र 2 सितंबर तक विराजमान रहने वाले हैं। जानिए आखिर इन चारों राशि के जातकों की जिंदगी में किस तरह के बदलाव आएंगे?वृषभ राशि वालों को मिलेगी राहत 1 अगस्त से वृषभ राशि वालों के सारे रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। लंब...