ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां लिव-इन में रह रहे एक प्रेमी जोड़े की लाशें कमरे में पड़ी रही और पड़ोसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती की लाश फर्श पर बिछे गद्दे और युवक का पंखे से लटका था। दोनों को 20 अप्रैल को बाहर घूमते देखा गया था। इसके बाद वे दिखाई नहीं दिए। ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका के शव तीन दिन तक पड़े रहे, लेकिन पड़ोसियों तक को इसकी भनक नहीं लगी। बुधवार शाम गर्मी के चलते जब कमरे से बदबू आनी शुरू हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर झांक कर देखा तो युवती का शव फर्श पर बिछे गद्दे और युवक का पंखे से लटका था। पुलिस पूछताछ क...