3 दिन कोचिंग सेंटर में सड़ती रही शिक्षक की लाश, आगरा के वीएस प्लाजा में सनसनीखेज वारदात
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- आगरा, मुख्य संवाददाता। आगरा के वीएस प्लाजा में चलने वाले एक कोचिंग सेंटर में तीन दिन से सड़ रही एक शिक्षक की लाश मिली है। आवास विकास कालोनी सेक्टर तीन (जगदीशपुरा) स्थित इस प्लाजा में संचालित कोचिंग सेंटर में शुक्रवार की सुबह शिक्षक ओपी यादव का सड़ा हुआ शव पुलिस ने बरामद किया। सोमवार को उन्हें आखिरी बार देखा गया था। मामला हत्या का मानते हुए पुलिस छानबीन में जुट गई है। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका है कि वारदात मंगलवार की है। शव तीन दिन पुराना है। 50 वर्षीय ओमप्रकाश यादव मूलत: ग्राम कठिका, रसूलाबाद (कानपुर देहात) के निवासी थे। महारानी बाग, अवधपुरी में उनकी बुआ का घर है। उनकी पढ़ाई आगरा में हुई थी। आगरा में ही बस गए थे। अविवाहित थे। आवास विकास कालोनी सेक्टर सात स्थित शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज में गणित के शिक्षक थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.