अहमदाबाद, जुलाई 7 -- Ahmedabad Serial Blast 2008: जुलाई 2008 का आखिरी सप्ताह देश को सबसे बड़े जख्म दे गया। महज 3 दिनों के भीतर आतंकियों ने 3 शहरों को निशाना बनाया। ये शहर थे बेंगलुरू, अहमदाबाद और सूरत। इन जगहों पर एक के बाद एक बम धमाके हुए, जिनमें 56 लोगों की जान चली गई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए। गनीमत रही कि तीसरे शहर सूरत में लगाए गए बम फटे नहीं, वहां 28 जिंदा बम बमराद हुए थे। नहीं तो मरने वालों की संख्या और भी हो सकती थी। हम आज इस कहानी की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि गुजरात हाईकोर्ट ने इन सीरियल बम धमाकों में जिम्मेदार 38 आतंकियों की फांसी की सजा को बरकरार रखा है। इन धमाकों में आतंकियों ने खास तकनीक अपनाई थी। आखिर कैसे इतनी बड़ी मात्रा में बम धमाकों को अंजाम दिया था। जानिए बम धमाकों की खौफनाक कहानी।पहला दिन: बेंगलुरु में धमाकों स...