नई दिल्ली, मई 13 -- आपको बता दें कि अगले तीन दिन तक सूर्य, मंगल और बुध की यति बनी रहेगी। इन तीनों बड़े ग्रहों की युति बड़ी खास मानी जाती है। दरअसल मंगल और सूर्य दोनों ही अग्नि वाले ग्रह हैं, जब ये ग्रह साथ रहेगें, तो लोगों में गुस्सा बढ़ेगा। इस दौरान बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, जिसको लेकर सहमति नहीं बनेगी, युद्ध के लिए भी समय सही नहीं है। इस राशि में बुध भी हैं। 12 मई से लेकर 15 मई तक ये स्थिति रहेगी, इसके बाद काफी चीजें सही हो जाएंगी। सूर्य और बुध दोनों 15 तारीख को शुक्र की राशि में चले जाएंगे। आपको बता दें कि इन दोनों ग्रहों की युति इस समय कुछ दिक्कतें ला सकता हैं, आपके लिए 15 तारीख के बाद चीजें सामान्य होने लगेंगे। सूर्य और मंगल की युति करियर लिए कई अवसर ला सकती है। जब आप अपनी लिमिट्स को पार कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इस सम...