आगरा, जून 27 -- आस्था और सेवा की त्रिवेणी एक बार फिर ताजनगरी से कश्मीर की वादियों तक बहने को तैयार है। आगामी 3 तारीख से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में भारी उत्साह है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाने वाले देशभर के लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगरा के सेवादारों ने भी कमर कस ली है। यात्रा मार्ग पर शिवभक्तों के ठहरने और भोजन के लिए आगरा की ओर से एक महीने का विशाल शिविर (लंगर) लगाया जा रहा है। इसी सिलसिले में शनिवार को आगरा से श्री शिव शक्ति अमरनाथ सेवा समिति बेलनगंज की ओर से आवश्यक खाद्य सामग्री, टेंट और दवाइयों से लदे ट्रक चंदनवाड़ी के लिए रवाना कर दिए गए। यह भी पढ़ें- राशन के ट्रक को हरी झंडी दिखाई शिविर यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव बालटाल या चंदनवाड़ी पर स्थापित किया जाएगा। इस शिविर में आने वाले किसी भी श्रद्धालु से क...