लखीसराय, जून 14 -- लखीसराय ए प्र । भीषण गर्मी और सिपाही भर्ती परीक्षा के कारण यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ से रविवार को लखीसराय रेलवे स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था चरमरा गई। स्टेशन पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और यात्रियों के पहुंचने से उपलब्ध जलस्रोतों पर दबाव बढ़ गया, जिसके कारण लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण पानी की मांग सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक थी। कई यात्री और अभ्यर्थी बोतल एवं अन्य पात्र लेकर स्टेशन परिसर में पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। कुछ स्थानों पर पानी की आपूर्ति पर्याप्त नहीं रहने से लोगों को लंबी प्रतीक्षा भी करनी पड़ी। पानी की समस्या बढ़ने पर अधिकांश यात्रियों के सामने बोतलबंद पानी खरीदने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। स्टेशन परिसर की द. यह भी पढ़ें- 3 छोटी ख...