शिमला, जनवरी 2 -- हिमाचल प्रदेश के एक सरकारी कॉलेज में रैगिंग और उत्पीड़न की दर्दनाक घटना सामने आई है। तीन सीनियर छात्राओं ने एक छात्रा की रैगिंग की और कॉलेज के प्रोफेसर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। पिटाई और उत्पीड़न के कारण छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एक सरकारी कॉलेज के तीन छात्राओं पर रैगिंग और जानबूझकर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। जबकि एक प्रोफेसर पर 19 साल की छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। लड़की की पिछले साल 26 दिसंबर को लुधियाना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक छात्रा के पिता की शिकायत के बाद इस संबंध में गुरुवार को मामला दर्ज किया गया। मृतक छात्रा के पिता ने अपनी शिकायत में आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.