पटना, अक्टूबर 15 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वैशाली के राघोपुर में हुए नाव हादसे पर प्रशासनिक लापरवाही और अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नाव हादसे के बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर करीब 3 घंटे की देरी से पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने ही मिलकर सभी पीड़ितों को पानी से बाहर निकाल लिया था। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद एंबुलेंस भी बहुत देर आई। एंबुलेंस में ऑक्सीजन नहीं था। किसी तरह घंटों बाद बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, तो वहां भी ऑक्सीजन, दवाई और इलाज की उचित व्यवस्था नहीं थी। इस कारण 5-6 बच्चे ऐसे ही मर गए। राघोपुर से विधायक तेजस्वी यादव ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि कहा कि प्रशासन को घटना की सूचना तुरंत दे दी गई थी, इसका बावजूद इसे गंभ...