रिषिकेष, मई 17 -- वीकेंड पर रविवार को उमड़े सैलानियों और चारधाम यात्रियों के वाहनों के दबाव से ऋषिकेश में ट्रैफिक बेपटरी हो गया। सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक नेपालीफार्म से ऋषिकेश के बीच वाहन रेंगते रहे। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को ट्रैफिक प्लान-बी लागू करना पड़ा, जिसके तहत हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को नेपालीफार्म फ्लाईओवर से डायवर्ट कर भानियावाला-रानीपोखरी होते हुए ऋषिकेश भेजा गया। इससे यात्रियों को आठ किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए करीब 55 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा। दरअसल, वीकेंड पर रविवार सुबह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों से सैलानी ऋषिकेश पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में वीकेंड पर उमड़े श्रद्धालु रेंग-रेंगकर चले वाहन इसके चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया। दिन में श्यामपुर रेलवे फाटक पर ट...