नोएडा, नवम्बर 8 -- देश-दुनिया में ठगी और लूटमारी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। नया मामला दिल्ली एनसीआर के नोएडा का है, जहां रिटायर्ड इंजीनियर से 71 लाख रुपये लूट लिए। सबकुछ डिजिटली हुआ है। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने कथित रूप से शेयर बाजार में निवेश के जरिए मुनाफा का झांसा देकर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि सेक्टर-78 के 80 वर्षीय राकेश जैन ने शिकायत दर्ज करायी कि इसी साल एक अक्तूबर को सोशल मीडिया पर पूजा नामक एक महिला ने उनसे संपर्क किया और जल्द ही दोनों व्हाट्सऐप के माध्यम से जुड़ गए। गोयल के अनुसार, पूजा ने राकेश को शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा कमाने की सलाह दी। पूजा ने कहा कि अगर उसके बताए अनुसार निवेश किया जाए तो कम समय में ही दो से तीन गुना तक मुनाफा हो सकता है। इस ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.