शिमला, अगस्त 29 -- नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने हिमालय की ऊंची चोटियों पर बनी ग्लेशियर झीलों के खतरे को फिर सामने ला दिया है। हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की घेपन घाट ग्लेशियर झील इस चिंता का प्रमुख केंद्र है। सैटेलाइट अध्ययन के अनुसार वर्ष 1989 में 36.49 हेक्टेयर में फैली यह झील 2022 में बढ़कर 101.30 हेक्टेयर हो गई। यानी 33 वर्षों में इसका क्षेत्रफल करीब 178 फीसदी बढ़ा है और झील लगभग तीन गुना बड़ी हो गई है। यह झील करीब 4,068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी लंबाई 2.464 किलोमीटर और अधिकतम चौड़ाई करीब 625 मीटर है। झील में करीब 35.08 मिलियन घन मीटर पानी होने का अनुमान है। वैज्ञानिकों के अनुसार ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने और बदलते मौसम के बीच झील का बढ़ता आकार चिंता का विषय है।झील फटी तो सिस्सू समेत 34 बस्तियों पर असर का खतरा घेप...