गाजियाबाद, अगस्त 14 -- गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एयरोसिटी टाउनशिप के लिए एक हफ्ते में जमीन चिह्नित कर ली जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद टाउनशिप के लिए जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दरअसल, राजनगर एक्सटेंशन के तीन गांव की करीब 230 हेक्टेयर जमीन पर एयरोसिटी बसाने की योजना है। इस योजना को परवान चढ़ाने के लिए जीडीए ने जमीन चिह्नित करने के लिए पूर्व में सर्वे कराया था। इसके बाद किसानों और आम लोगों से आपत्ति व सुझाव मांगे। आपत्तियों के दौरान कई चौंकाने वाली तथ्य सामने आए। किसानों व लोगों ने आरोप लगाया कि जिस जमीन को एयरोसिटी के लिए चिह्नित किया गया है, उस पर उनका कई सालों से मकान बना हुआ है। साथ ही वहां पूरी कॉलोनी बसी हुई है। ऐसे में यह सर्वे पूरी तरह कागजी है। किस...