हापुड़, नवम्बर 5 -- गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर गढ़ गंगा तट पर उमड़े लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना दिया, लेकिन इस आस्था के सैलाब के बीच मंगलवार शाम से जाम की स्थिति ने लोगों को भारी परेशानी में डाल दिया। श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए घाट तक पहुंचने में तीन किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धा से भरे मन से जाम में फंसी गाडिय़ों को छोडकऱ गंगा तट की ओर कदमताल करते नजर आए। मंगलवार शाम से ही मेला मार्ग पर वाहनों का दबाव बढऩे लगा था। श्रद्धालुओं के जत्थे जब गढ़ चौपला और ब्रजघाट मार्ग से आगे बढ़े, तो वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था करने के बावजूद श्रद्धालुओं की अपार भीड़ ने सडक़ों को भर दिया। कई जगह दोपहिया वाहन चालकों को भी गाडिय़ां ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.