शाहजहांपुर, अक्टूबर 7 -- तिलहर। राइस मिल पर करोड़ों रुपए बकाया होने पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अधिकारियों ने भारी पुलिस टीम के साथ राइस मिल पर नोटिस चस्पा कर गेट को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मैनेजर गौतम कुमार ने बताया कि हाइवे किनारे स्थित श्याम राइस मिल पर बैंक का लगभग 3 करोड़ 70 लाख रुपए बकाया है। कई नोटिस देने के बाद भी बकाया राशि जमा न करने पर राइस मिल को सील किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बकाया राशि वसूली के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार रोहित कुमार, लीगल एडवाइजर दर्शन कुमार, रिकवरी अधिकारी रूपेश एवं दीपक रस्तोगी मौजूद रहे। उधर सुरक्षा को लेकर कोतवाल प्रभाष चंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...