बिहारशरीफ, मार्च 23 -- सोने के जेवर व नकद रुपये भी हुए बरामद बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में पूर्व मुखिया के घर से तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हो गयी थी। पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन करने का दावा किया है। पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। नकद रुपये व चोरी किये गये कुछ आभूषण भी बरामद किये गये हैं। नालंदा पुलिस ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि अनुसंधान के क्रम में इनकी गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार चोरों में जेवर दुकानदार भी शामिल है। दीपनगर थाना क्षेत्र के लंगड़ी बिगहा गांव के राजू सिंह, जूही सिंह, कल्याणपुर के सौरभ कुमार उर्फ सोनू, नीमगंज के गोपाल वर्मा व नवादा बाजार के सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से सोने का एक मंगलसूत्र, कनबाली, बिस्किट, चांदी की पायल, एक लाख 80 हजार रु...