नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- भारत का इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट अब काफी मजबूत हो चुका है। इस सेगमेंट में दर्जनों मॉडल शामिल हैं। खासकर देश की ही टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियों का इस सेमगेंट में दबदबा भी देखने को मिल रहा है। अब इसका एंट्री-लेवल EV सेगमेंट एक बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ा है। जो सफर MG कॉमेट EV और टाटा पंच EV जैसे अर्बन-सेंट्रिक प्रोडक्ट्स के साथ शुरू हुआ था, वह अब कहीं ज्यादा अट्रैक्टिव और बेहतर हो चुका है। अगले दो से तीन सालों में सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUVs की एक नई एंट्री होने वाली है। ऐसी गाड़ियां जो कॉम्पैक्ट साइज के साथ-साथ बेहतर रेंज, ज्यादा माइलेज और ज्यादा दमदार फीचर्स के कॉम्बीनेशन के साथ आएंगी। अपकमिंग रेनो ब्रिजर ईवी (Renault Bridger EV), हुंडई की भारत में बनी कॉम्पैक्ट EV और महिंद्रा विजन एक्स (Vision X) ...