चाईबासा, मार्च 10 -- चाईबासा । विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में इनर व्हील क्लब चाईबासा द्वारा इंटर क्लब तथा ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षु सदर अनुमंडल पदाधिकारी सिद्धांत कुमार और विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार उपस्थित थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया। पारितोषिक वितरण में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष शालिनी सराफ, सचिव ममता जिंदल एवं क्लब की अन्य सदस्य तथा चाईबासा के विभिन्न क्लब के प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रतियोगिता के तहत इंटर क्लब मेंस डबल्स चैंपियनशिप के विजेता हर्षित मूंदड़ा तथा सौरव राम और रनर अप कुणाल सराफ व वरुण मुधंडा रहे। वहीं वूमेंस डबल चैंपियनशिप में विजेता ममता सिंघानिया व उर्मिला गर्ग तथा रनर अप नीतू टिंबरेवाल तथा चंदा अग्रवाल र...